Showing posts with label calender. Show all posts
Showing posts with label calender. Show all posts

Saturday, January 8, 2011

कुछ लम्हें और जमा कर लो...


नये साल की ये पहली पोस्ट है... तो सबसे पहले तो इस्तक़बाल... ख़ैर मक़दम... ख़ुश आमदीद... २०११ में आप सब का स्वागत है... नये साल की ढेर सारी शुभकामनाएँ आप सभी को... हाँ बाबा, माना ये शुभकामनाएँ थोड़ी सी पुरानी हो गयीं हैं... पर ८ दिन पुराना ही सही फिर भी साल तो नया है ना :) असल में हुआ ये की एक तोहफ़ा तैयार करने लगे थे आप सभी के लिये... अब कितना पसंद आएगा आपको ये तो पता नहीं पर हमने अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करी... और ये कोशिश अकेले नहीं करी... हमारा साथ दिया दो दोस्तों ने...

अभी कुछ दिन पहले, मतलब पिछले साल, हमने एक कैलेंडर शेयर करा था आप सब के साथ गुलज़ार साब का... तो उसे देख कर भास्कर जी ने हमें मेल करा की ऐसा ही कोई कैलेंडर २०११ के लिये आये तो ज़रूर बताइयेगा... फिर उन्होंने ही आईडिया दिया की आपकी रचनायें ले कर ये कैलेंडर ख़ुद ही क्यूँ ना बना लिया जाये... अब कैलेंडर के लिये क्षणिकाएं हमें लिखनी थीं और बनाने वाले भास्कर जी थे पर कुछ व्यस्तता के चलते वो उतना समय नहीं दे पाए... पर उनके आईडिया से हम इंस्पायर हो गये और क्रिएटिविटी के कीड़े जो बहुत दिनों से निष्क्रिय पड़े थे अचानक से जाग पड़े... तो सबसे पहले तो भास्कर जी का शुक्रिया इस आईडिया के लिये... और फिर शुक्रिया हमारे उस दोस्त का जिसके बिना ये बनाना शायद हमारे जैसे आलसी के लिये सम्भव ही ना हो पाता :)... अब उस दोस्त ने मदद तो करी ये डेस्कटॉप कैलेंडर बनाने में पर इस शर्त पर की उसका नाम यहाँ नहीं लिया जाये... अब वैसे तो दोस्ती और प्यार में शर्तें नहीं होती पर दोस्त का कहा टाला भी नहीं जाता... तो लीजिये नहीं लिया नाम... बस दोस्त कहना ही काफ़ी है... है ना :)

चलिए जी बहुत हो गई बातें... अब हमसे और सब्र नहीं होता... जल्दी से देख के बताइये तोहफ़ा कैसा लगा... और हाँ अनलिमिटेड स्टॉक है, जी भर के डाउनलोड करिये... जितना मर्ज़ी :) 


Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save
Click on Picture to Enlarge and Save

पूरा कैलेंडर एक साथ यहाँ से डाउनलोड करा जा सकता है : http://www.divshare.com/download/13712769-ba4

सभी चित्र साभार : गूगल इमेजिज़
डिस्क्लेमर : ये कैलेंडर पुर्णतः व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिये है, व्यावसायिक रूप से इसका कोई भी इस्तेमाल निषेध है.

Related Posts with Thumbnails