Showing posts with label Faiz Ahmad Faiz. Show all posts
Showing posts with label Faiz Ahmad Faiz. Show all posts

Wednesday, September 22, 2010

भीगी है रात "फैज़" ग़ज़ल इब्तिदा करो...


पिछले क़रीब डेढ़ साल से ब्लॉग जगत में सक्रिय हूँ... इस दौरान बहुत से लोगों को पढ़ा... बहुत सी उभरती हुई प्रतिभाओं से भी रु-बा-रु हुए... इन सब के बीच कुछ नामी गिरामी शायरों को डेडिकेटेड ब्लॉग्स भी दिखे... बहुत अच्छा लगा अपने प्रिय शायर या शायरा के लिये लोगों का ये प्यार देख कर...

फिर चाहे वो गुलज़ार साब को समर्पित पवन झा जी का ख़ुशबू.ए.गुलज़ार हो या रंजू भाटिया जी और अन्य ब्लॉगर साथियों द्वारा संचालित सामूहिक ब्लॉग गुलज़ार नामा हो जो पिछले एक साल से जाने क्यूँ सुस्त पड़ा है

यदि आप अमृता प्रीतम जी के प्रशंसक हैं तो रंजू भाटिया जी का अमृता प्रीतम की याद में..... ज़रूर पढ़ा होगा आपने

और यदि ग़ालिब के फैन हैं तो अनिल कान्त जी का मिर्ज़ा ग़ालिब भी किसी से कम नहीं जो ग़ालिब की रूह को आज के युग में भी ज़िन्दा रखे हुए है...

ऐसे ही साहिर लुधियानवी साहब को डेडिकेटेड एक बहुत ही अच्छा ब्लॉग है साहिर की क़लम से जिसे sahir.fanatic नाम से उनके कोई फैन चलाते हैं

पर इन तमाम लोगों के बीच फैज़ को समर्पित किसी भी ब्लॉग की कमी बड़ी खली या शायद हमारी ही नज़र नहीं पड़ी कभी... तो सोचा चलो ये नेक काम हम ही कर देते हैं...

फैज़ के बारे में फिलहाल इतना ही कहना चाहूँगी की आधुनिक काल का शायद ही कोई ऐसा शायर होगा जिसने रूमानियत और इन्क़ेलाब से ओतप्रोत विचारों को इस ख़ूबसूरती के साथ अपने शब्दों में घोला है की वो सीधे आपकी रूह को झकझोरते हैं...

सियासी और सामाजिक मुद्दों पर फैज़ के लिखे बेबाक अशआर किस कदर का असर छोड़ते थे लोगों पर इस बात का अंदाज़ा आप गुलज़ार साब की फैज़ के लिये लिखी इस नज़्म से ही लगा सकते हैं -

चाँद लाहोर की गलियों से गुज़र के इक शब
जेल की ऊँची फसीलें चढ़ के,
यूँ 'कमांडो' की तरह कूद गया था 'सेल' मे,
...कोई आहट ना हुई,
पहरेदारों को पता ही ना चला !

"फ़ैज़" से मिलने गया था, ये सुना है,
"फ़ैज़" से कहने, कोई नज़्म कहो,
वक़्त की नब्ज़ रुकी है !
कुछ कहो, वक़्त की नब्ज़ चले !!

-- गुलज़ार


यूँ तो अपने इस ब्लॉग में भी पहले फैज़ साहब की कुछ रचनायें आप सब के साथ शेयर करी हैं... पर इस बार थोड़ा तफ़सील से फैज़ को आप तक पहुँचाने के लिये ये नया ब्लॉग बनाया है -

भीगी है रात "फैज़" ग़ज़ल इब्तिदा करो...

बस एक छोटी सी कोशिश है फैज़ कि लेखनी को आप के साथ बांटने की... उम्मीद है पसंद आएगी और आपका प्यार और प्रोत्साहन बदस्तूर जारी रहेगा...

Thursday, June 18, 2009

आज बाज़ार में पा-बजौंला चलो


Faiz Ahmed Faiz - A Poet, A Revolutionary... the only poet till date, who blends romance and revolution in such a bold and beautiful manner... a firm believer in freedom of speech, you can sense the rebellion in him through his works, be it "Bol Ke Lab Aazaad Hain Tere", "Intesaab", "Sheeshon Ka Maseeha" or "Aaj Baazaar Me".
Unke shabdon me wo taaqat hai jo aapko andar tak jhakjhor deti hai aur aap sochne pe majboor ho jaate hain aur kuchh kar guzarne ke liye bhi...






चश्म-ए-नम जान-ए-शोरीदा काफ़ी नहीं
तोहमत-ए-इश्क पोशीदा काफ़ी नहीं
आज बाज़ार में पा-बजौंला चलो

दस्त अफशां चलो मस्त-ओ-रक्सां चलो
ख़ाक बर सर चलो खूं-ब-दामां चलो
राह तकता है सब शहर-ए-जाना चलो

हाकिम-ए-शहर भी मजमा-ए-आम भी
सुबह-ए-नाशाद भी रोज़-ए-नाकाम भी
तीर-ए-इल्जाम भी संग-ए-दुशनाम भी

उनका दम साज़ अपने सिवा कौन है
शहर-ए-जाना में अब बा-सफ़ा कौन है
दस्त-ए-कातिल के शायाँ रहा कौन है

रक्त-ए-दिल बाँध लो दिल फिगारों चलो
फिर हमीं क़त्ल हो आयें यारों चलो...

- फैज़ अहमद फैज़

********************************************

nazm ka ye english translation net par hi kahin padha tha jise apni taraf se kuchh edit kar ke aapki suvidha ke liye yaha post kar rahi hun...

The tearful eye and the distressed soul are not enough
The accusation of hidden love is not enough
Today let's walk through the market with shacked feet

Let's go with hands waving and mood drunk with joy
Let's go with dust on our heads and blood on our sleeves
The city of our beloved awaits us

They wait for us: The ruler and the ruled
The unhappy morning, the purposeless day
The arrow of accusation and the stones of infamy

Who is their friend apart from us?
Who is the one still trustworthy in my beloved's city?
Who is still safe from murderer's hand?

Summon your heartbeats and let's go O heartbroken ones
Let's get killed once more, mates. Let's go!

********************************************

is nazm ko Pakistan ki singer Nayyara Noorji ne bahot hi khoobsoorti se gaya hai... aap bhi suniye... aur apni pratikriya deejiye...

Sunday, May 3, 2009

शाम


aaj aapko faiz ji ki ek bahot hi khoobsurat si nazm se roobaru karwane ja rahe hain jise humne haal hi me padha internet pe.. achhi lagi to socha aap sab ke saath share karen... aapko bhi achchhi lage to bataaiyega zaroor...







इस तरह है कि हर एक पेड़ कोई मंदिर है
कोई उजड़ा हुआ बेनूर पुराना मंदिर
ढूंढता है जो ख़राबी के बहाने कब से
चाक हर बाम, हर एक दर का दम-ए-आख़िर है
आसमां कोई पुरोहित है जो हर बाम तले
जिस्म पर राख मले, माथे पे सिंदूर मले
सर-निगूं बैठा है चुपचाप न जाने कब से

इस तरह है कि पस-ए-पर्दा कोई साहिर है
जिसने आफ़ाक पे फैलाया है यूँ सहर का दाम
दामन-ए-वक़्त से पैवस्त है यूँ दामन-ए-शाम
अब कभी शाम ढलेगी, न अँधेरा होगा
अब कभी रात बुझेगी, न सवेरा होगा

आसमां आस लिए है कि ये जादू टूटे
चुप की ज़ंजीर कटे, वक़्त का दामन छूटे
दे कोई शंख दुहाई, कोई पायल बोले
कोई बुत जागे, कोई सांवली घूँघट खोले

-- फैज़ अहमद फैज़

----------------------------------

Seems like each tree is a temple,
an ancient temple in ruins,
and is seeking excuses to tremble,
who knows since when,
with its roof cracked
doors lost to old winds.
The sky seems like a priest,
ashes smeared on its body,
saffron smudged on its forehead.

Like a magician behind a curtain
it is sitting silently who knows since when.
It has hypnotized time casting an evening net -
the evening will not cease now
nor will go the darkness,
night will not come now
nor will the morning dawn.

The sky's waiting for this spell to be broken
that the chains of silence are cut
and time is freed from it net;
that someone blows a conch to wake up an idol,
that some dark goddess unveils its face
and its anklets echoing, it dances.

-tr. Ravi Kopra

Sunday, April 19, 2009

दुआ


faiz sahab ki ye nazm humen tab se pasand hai jab humen ye bhi nahin pata tha ki ye kisne likhi hai aur faiz hain kaun? bas aise hi kahin shuru ki chaar laaine padh li thi aur achhi lagi to note kar li. kaafi saalon tak sirf wo chaar lines hi pata thi, puri nazm to kafi baad me padhi aur samjhi...



आइये हाथ उठाएं हम भी
हम जिन्हें रस्मे दुआ याद नहीं
हम जिन्हें सोज़-ए-मोहब्बत के सिवा
कोई बुत कोई ख़ुदा याद नहीं

आइये अर्ज़ गुजारें कि निगार-ए-हस्ती
ज़हर-ए-इमरोज़ में शीरीनी-ए-फ़र्दां भर दे
वो जिन्हें तबे गराँबारी-ए-अय्याम नहीं
उनकी पलकों पे शब्-ओ-रोज़ को हल्का कर दे

जिनकी आँखों को रुख-ए-सुभ का यारा भी नहीं
उनकी रातों में कोई शमा मुनव्वर कर दे
जिनके क़दमों को किसी रह का सहारा भी नहीं
उनकी नज़रों पे कोई राह उजागर कर दे

जिनका दीं पैरवी-ए-कज़्बो-रिया है उनको
हिम्मत-ए-कुफ़्र मिले, जुरत-ए-तहकीक मिले
जिनके सर मुन्तज़िर-ए-तेग़-ए-जफ़ा हैं उनको
दस्त-ए-कातिल को झटक देने की तौफीक़ मिले

इश्क का सर्र-ए-निहाँ जान-तपाँ है जिस से
आज इकरार करें और तपिश मिट जाये
हर्फ़-ए-हक़ दिल में खटकता है जो काँटे की तरह
आज इज़हार करें और ख़लिश मिट जाये

-- फैज़ अहमद फैज़

is nazm ko padhne ke baad aap jis pareshaani se guzar rahe hain usko hum achhe se samajh sakte hain, faiz sahab kaafi tough urdu use karte the, humen bhi pehli baar padhne me samajh me nahi aayi thi :-) phir net pe hi iska translation dhunda, halanki translations me aksar nazm ki khoobsoorti aur feelings kahin kho jaati hain, par kam se kam samajh me to aa jaati hai...

Come, let us join our hands in prayer.
We, who can not remember the exact ritual
We, who, except the passion and fire of Love,
do not recall any god, remember no idol.

Let us beseech, that may the Divine Sketcher
mix a sweet future in the present’s poison
For those who can’t bear the burden of time,
the rolling of days on their souls, may He lighten

Those, whose eyes don’t have in their fate, the rosy cheek of dawn
may He set for them some flame alight.
For those, whose steps know no path
may He show their eyes some way in the night.

May those whose faith is following falsehood and pomp
have the courage to deny, the boldness to discover.
May those whose heads wait for the oppressors sword
have the ability to push off the hand of the executioner.

This secret of Love, which has put the soul on fire,
may we express it today and the burning be gone.
This word of Truth that pricks in the core of the heart,
may we say it today and the itching be gone।
Related Posts with Thumbnails